फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में संदिग्ध हाल में मृत मिला हिरन

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में मिला मृत हिरन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शिवद्वार संग्रहालय के पीछे रहस्यमय स्थिति में एक हिरन की मौत का मामला प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार की सुबह एक हिरन को मृत अवस्था में देखा गया। लोगों ने हिरन का शिकार करने की नियत से उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पीआरवी ने वन विभाग को सूचित कर दिया। सूचना पर रेंजर सूरजू प्रसाद, वन दरोगा अंजनी मिश्रा, राजन मिश्रा मौके पर पहुंचे और हिरनको कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय घोरावल ले गए। रेंजर सूरजु प्रसाद ने बताया कि मृत हिरन नर है और उसकी उम्र करीब दो साल है। वह चीतल प्रजाति का है। बताया कि हिरन घायल था। मौत किन कारणों से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें