फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुसही चरकाटोला में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कुरा के मुसही चरका टोला में पेयजल की समस्या गहरा गई है। ठंड के मौसम में हैंडपंपों का वाटर लेबल नीचे जाने से लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चरका टोला में पानी के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करना पड़ रहा है। तब जाकर कहीं पानी मिल पा रहा है। पांच सौ की आबादी वाले मुसही के चरका टोला के लोगों को पीने के पानी के लिए लोगों को खाली डब्बा लेकर लंबी लाइन लगाना पड़ रहा है। एक स्टैंड पोस्ट के सहारे पूरी बस्ती पानी भरने पर मजबूर है। टोला में लगे आधा दर्जन से अधिक हैंडपंपों का वॉटर लेबल काफी नीचे चला गया है, इस नाते हैंडपंप पानी देना छोड़ दिए हैं। इससे लोगों को और भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान मोनिका का कहना है कि यहां पानी की समस्या ज्यादा है, वाटर लेबल नीचे जाने से समस्या बढ़ी है। बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर चरकाटोला में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। बस्ती में पीने के पानी की समस्या नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें