फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला लोकवाखाड़ी में मंगलवार की रात आठ बजे कर्मा देखकर लौट रही संगीता (15) पुत्री बचनू धांगर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संगीता रात में अपने पास-पड़ोस की पांच सहेलियों के साथ गांव ही आदिवासी कर्मा नृत्य देखने गयी थी। वह कर्मा नृत्य देखकर रात में अपने सहेलियों के साथ लौट रही थी कि इसी दौरान बारिश होने लगी। आसमान में बिजली चमकता देखकर सहेलियों ने रुकने को कहा लेकिन संगीता ने घर नजदीक होने पर सभी सहेलियों को चलने को कहा, जिस पर सभी सहेलियों घर को चल पड़ी। रास्ते में बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर संगीता की मौके पर मौत हो गयी। वहीं अन्य सहेलियां झुलस गईं। प्राथमिक उपचार के बाद सहेलियां स्वस्थ हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें