फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में पढ़ाई कर रहे सोनभद्र के दो छात्रों की मौत: सड़क हादसे में गई दोनों की जान, हादसे की खबर से कोहराम

Tue, 27 Sep 2022 01:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सोनभद्र के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में सोनभद्र के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मंगलवार की दोपहर बाद शव घर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक निवासी अवधेश विश्वकर्मा का पुत्र अभिषेक (20) और बभनौली गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र श्रेयांश उर्फ ज्ञानेश्वर (20) कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। अपने कुछ साथ साथियों के साथ वह कहीं जा रहे थे। जयपुर-कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 बाईपास पर देर रात सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें अभिषेक और श्रेयांश भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर रवाना हो गए। श्रेयांश की मां महिमा यहां सदर ब्लाक के कुसी विद्यालय में शिक्षक हैं। श्रेयांश उनका इकलौता पुत्र था। मौत की खबर सुनकर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें