फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में तैनात एसआई की मौत: रात में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टर ने बताया मृत

Wed, 02 Nov 2022 12:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वर्तमान में उनकी तैनाती सोनभद्र पुलिस लांइस के रिट सेल में थी। मंगलवार की रात वह अपने आवास में सो रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोस में रह रहे अन्य पुलिसकर्मियों को दी। आननफानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइंस के रिट सेल में तैनात एसआई की मंगलवार की रात मौत हो गई। लाइंस स्थित आवास में सोते समय उनकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसआई कुशीनगर जिले के निवासी थी। परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी शाहिद यादव ने बताया कि कुशीनगर जिले के कसया थाना अंतर्गत सदया गांव निवासी रामप्रवेश यादव (54) स्व. घरभरन पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सोनभद्र पुलिस लांइस के रिट सेल में थी। मंगलवार की रात वह अपने आवास में सो रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोस में रह रहे अन्य पुलिसकर्मियों को दी। आननफानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि रामप्रवेश सरकारी आवास में रहते थे। उनकी तबीयत खराब चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें