फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सांस के मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जमकर हंगामा भी किया। जिले में इन दिनों सांस के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में जिला अस्पताल में सांस के छह मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के धोबही गांव निवासी देवदत्त की मौत हो गई। आरोप है कि देवदत्त चौहान सोमवार की रात खाना खाकर सोने चला गया।
देर रात उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने इंजेक्शन दिया। कुछ देर बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। परिजन उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर में उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। परिजन भोर में पांच बजे के करीब उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें