फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र की करंट से मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
डूभा गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। दो माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे योगेंद्र कुमार का पुत्र कामेश्वर (22) अपने बड़े पिता रामकिसुन के घर बोर्ड में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहा था। उसी समय स्विच में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे और तत्काल उसे सीएचसी बभनी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की खबर सुनते ही माता रामपती देवी की हालत गंभीर हो गई। वर्तमान में रामपति ग्राम प्रधान हैं। अभी दो माह पूर्व ही योगेंद्र की शादी हुई थी। मृतक के पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें