फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में वृद्व की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही में जुटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे पेढ़ ग्राम पंचायत में सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति (55) साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह साइकिल खड़ा कर एक झोपड़ी में शरण ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह अचानक गिर पड़ा और अचेत हो गया। घटना की जानकारी होने पर घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने वृद्व को एम्बुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लुंगी व कुर्ता पहने हुए है। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के सम्बंध में जानकारी ली जारही है और साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें