फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को डाटा एंटी ऑपरेटर की मौत हो गई। वह कार्यालय परिसर में अचानक अचेत होकर गिर पड़े। सहकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ जिले के लालगंज के मूल रूप से रहने वाले रामसेवक मौर्य (38) वर्तमान में राबर्ट्सगंज के प्रभापुरम कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह संविदा पर एआरटीओ कार्यालय में डाटा एंट्री (डीबीए बाबू) का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे रामसेवक मौर्या एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर कामकाज निपटाने लगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अचानक गिर गए। यह देख अन्य कर्मचारी शोर मचाते हुए उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोग देर शाम अस्पताल पहुंचे। कोतवाल दिनेश पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। बताया कि मृतक को दो बेटियां हैं। उधर, घटना के बाद एआरटीओ कार्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। देर रात तक अस्पताल में एआरटीओ धनवीर यादव, आरआई आलोक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें