फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सहायक सांख्यिकी अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग में तैनात सहायक सांख्यिकी अधिकारी की सोमवार को मौत हो गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन

मूल रूप से चुनार के रहने वाले अभिषेक सिंह (32) करीब सात माह पूर्व सीएमओ कार्यालय के अधीन सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। उनके पट्टीदार लोढ़ी में रहते हैं। वर्ष 2022 में राॅबर्ट्सगंज के कम्हारी गांव में उनकी शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक अभिषेक एक माह से अधिक समय से अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ कम्हारी स्थित अपनी ससुराल ही रहते थे। बताते हैं कि रविवार की रात 11 बजे के करीब उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने भर्ती और जांच के बजाए इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। इसके बाद भोर में उनकी तबीयत अधिक खराब देख परिजन उन्हें दोबारा नगर के एक दूसरे निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें