फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बुखार पीड़ित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत काचन गांव में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित था। उसका प्लेटलेट्स भी तेजी से कम हो गई थी। हालांकि उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नई बाजार का निवासी मोहम्मद शाह (40) काफी समय से म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव स्थित अपनी ससुराल में ही रहता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। तेज बुखार और प्लेटलेट्स कम होने के कारण परिजन शनिवार की सुबह म्योरपुर सीएचसी में ले आए। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। पूरा परिवार मातम में डूब गया। इलाके में अभी भी प्लेटलेट्स गिरने की वजह से तमाम लोग बीमार पड़े हुए हैं। डेंगू और टाइफाइड के मरीजों का मिलने का क्रम भी लगातार जारी है।
संचारी रोग अभियान के तहत सफाई कर किया जागरूक
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की पिपरी ग्राम पंचायत में संचारी रोग के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार की देखरेख में बड़ी झाड़ियों की सफाई करने के साथ ही लोगों को विभिन्न तरह की बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश, मोहरचंद, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें