फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली स्थित तालाब में बृहस्पतिवार को नहाने गये एक बालक की डूबने से मौत हो गई। गांव के ही कुछ बालकों के साथ अंश (5) पुत्र वीरेंद्र नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में जा पहुंचा, जहां वह डूब गया। साथ नहाने गये दूसरे बालकों ने अंश के घर जाकर घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गये और तालाब में खोजबीन कर बालक को बाहर निकाला। इस दौरान बालक की मौत हो चुकी थी। बालक के पिता वीरेंद्र ने ग्राम प्रधान शिवनाथ को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे प्रधान शिवनाथ ने बालक के परिजन की रजामंदी से उसका पंचनामा कर शव को परिजन के हाथों सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिये बगैर शव को दफना दिया। हाथीनाला थाना के प्रभारी निरीक्षक रमेश बुद्ध सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें है। परिजनों की पहल पर शव का पंचनामा कराया गया और उन्हें शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें