फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मौत: कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, शव लेने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छत पर चढ़कर पेंटिंग के दौरान रविवार की शाम मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बिजली निगम और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा मचाते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद मिले कार्रवाई के आश्वासन पर वह शव लेकर घर गए। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करमहरा गांव निवासी गणेश (27) पुत्र अलगू पेंटिंग का कार्य करता था। कुछ दिनों से राजकीय बालिका इंटर काॅलेज राॅबर्ट्सगंज में काम कर रहा था। रविवार की शाम करीब छह बजे गेट के बगल में बने छोटे कमरे की छत पर चढ़कर गणेश पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान वह 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
करंट से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से ही परिजन बिजली निगम, कार्यदाई संस्था के ठेकेदार और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने शव को लेने से इंकार कर दिया। काफी प्रयास के बावजूद परिजन मान नहीं रहे थे। करीब चार घंटे बाद पुलिस के समझाने और जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर शव लेने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें