फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडे से युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुरानी रंजिश में कुछ मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में घायल का उपचार कराया गया। मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे करमा थाना क्षेत्र के बहोरिका निवासी नीरज कुमार बाइक से इमलीपुर जा रहा था। रास्ते मेें एक दुकान पर पहले से बैठे चार लोग उसे रोक कर गाली देने लगे। नीरज का आरोप है कि विरोध करने पर लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास कुछ लोग बीच बचाव करने के लिए पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर घायल को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें