फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतराया मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली के अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डूब गांव कोरची में पांगन नदी में गुरुवार को दोपहर बाद करीब 12 बजे एक आदिवासी किसान का शव उतलाया मिला। शव को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसआई जितेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त पड़ोसी गांव गोहड़ा के निवासी हरिप्रसाद खरवार उर्फ मिठाईलाल (50) निवासी गोहड़ा के रूप में हुई। कोरची गांव के ग्राम प्रधान गंभीरा प्रसाद ने बताया कि परिजनों के मुताबिक हरिप्रसाद गोहड़ा गांव में पांगन नदी तट पर मौजूद धान के खेतों में बारिश के बाद पानी देखने गए थे। कई घंटे बीतने के बाद भी घर नहीं आये तो परिजन सोच रहे थे कि कहीं गांव में गए होंगे। लेकिन उसका शव नदी में उतराया मिला।एसएआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। आकस्मिक पानी में डूबने से मौत होने की ही आशंका जताई जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें