फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घाघर नदी किनारे युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थानांतर्गत पटना गांव में घाघर नदी किनारे सोमवार की सुबह अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घाघर नदी किनारे महुआ के पेड़ के नीचे लगभग 22 वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्राणीणों के मुताबिक युवक क्षेत्र में करीब चार-पांच वर्ष से सिल्थम, पटना, बरकोनिया और आसपास के गांव में घूम कर मांग कर खाता था। वह मूक-बधिर था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें