फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव निवासी विमलेश गुप्ता (25) पुत्र बबुंदर बुधवार की सुबह आठ बजे किसी दोस्त में पास जाने की कहते हुए घर से निकला था। जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने शाम पांच बजे के करीब हनुमान मंदिर के पास देखा था। रात होने के के बाद भी जब वह घर पर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। जब बृहस्पतिवार को घर के लोग सोकर उठे तो विमलेश का शव उसके घर के बरामदे में लगी चौकी पर पड़ा था। जिससे वह दंग रह गए। विमलेश के मुंंह से झांग निकल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल मनोज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि, मृतक के भाई राजू ने मौत को संदिग्ध बताया है। परिजनों का कहना है कि मृत अवस्था में युवक को कुछ युवक रिक्शा ट्राली से रात दो बजे के करीब घर के बरामदे में छोड़कर भाग गए। जो कुछ दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा हैं। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। घरवालों का कहना है कि विमलेश घर से शर्ट पहन के निकला था, जबकि उसका शव अंडर बियर और बनियान पर मिला। उसके नकदी रुपये और मोबाइल भी गायब है। वहीं प्रथम दृष्टया पुलिस नशे के कारण युवक की मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देवरी गांव में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। - मनोज कुमार सिंह, सदर कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें