फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव के करमदाहा टोले में सोमवार को बावली में युवक का शव मिला। उसका मोबाइल, चप्पल बावली के किनारे पड़ा था। युवक के नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

करमदाहा निवासी जगदीश शर्मा (30) पेशे से नाई था। सैलून चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। रविवार की रात नौ बजे के बाद से लापता था।परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर में घर से थोड़ी दूर स्थित एक बावली के किनारे जगदीश का मोबाइल, सैंडिल व गमछा पड़ा दिखा तो परिजनों के होश उड़ गए। किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर बावली के अंदर बबलू को खोजने के लिए गांव का ही एक तैराक उतरा। घंटों प्रयास के बाद उसे बबलू की लाश बावली में मिली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शर्ट व जींस पहने जगदीश का शव अकड़ा हुआ था। नाक से खून भी निकल रहा था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने मामले की तहकीकात करते हुए परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। बरामद मोबाइल, सैंडिल व गमछा को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबलू को तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार बेसुध है। बदहवास हाल में रोते हुए मां ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जंगल में मिला अज्ञात का शव
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के धौकीनाला के जंगल में सोमवार की दोपहर एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चरवाहों से सूचना मिली कि धौकीनाला के जंगल में एक व्यक्ति की औंधे मुंह लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर उसके शिनाख्त का प्रयास किया गया, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ गया है। उसमें कीड़े भी पड़ गए हैं। देखने से चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें