दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में बृहस्पतिवार को युवक ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
मलदेवा गांव निवासी प्रीतम मसीह (21) का शव घर के अंदर सीमेंटेड शेड से लगे पाइप पर रस्सी के सहारे लटकता देखा गया। परिजनों को देर शाम इसकी जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक के पिता शिक्षा विभाग में कर्मचारी थे। पांच वर्ष पूर्व फांसी लगाने से ही उनकी भी मौत हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।