फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी से 16 दिन पहले युवक का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के इंजानि गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध हाल में युवक की मौत हो गई। उसका शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। इसी माह 28 अप्रैल को युवक की शादी होनी थी। घरवाले इसकी तैयारियों में जुटे थे। इस बीच युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इंजानि गांव के टोला कतीतिही निवासी श्यामबाबू (19) पुत्र हरिलाल मंगलवार की रात घर में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिजन सो कर उठे तो वह बिस्तर पर नहीं मिला तो परिजनों ने सोचा कि कहीं टहलने गया होगा। थोड़ी देर बाद उसकी मां घरेलू काम से बाहर गई तो घर से थोड़ी दूर अमरूद के पेड़ पर श्यामबाबू का शव लटकता देख सन्न रह गई। चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मां राजकुमारी ने बताया कि 28 अप्रैल को श्यामबाबू की शादी होनी थी। 26 अप्रैल को हल्दी-मंडप था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मंगलवार की रात उसने घर में खाना खाकर शादी के कार्ड भी लिखवाए। आज कार्ड बांटने जाना था। रात में खुशी-खुशी सोने चला गया था। घर में खुशी का माहौल था। ऐसे में यह घटना समझ से परे है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें