फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हैदराबाद से आया युवक का शव, परिजनों ने एंबुलेंस को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
काम की तलाश में हैदराबाद गए युवक की वहां मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव पहुंचा तो घर वालों ने मुआवजा की मांग करते हुए एंबुलेंस को रोक लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों की हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार की तरफ से सहायता राशि देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस को छोड़ा और परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
विंढमगंज थाना क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला तुमियां (कमरोघाटी) निवासी अमेरिका (22) पुत्र बंशीधर गोंड हैदराबाद के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 24 जून को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

शव लेकर एंबुलेंस बृहस्पतिवार को उसके गांव पहुंचा। युवक का शव पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। ग्राम प्रधान कुड़वा सुजीत यादव ने बताया कि घर वालों की तरफ से मुआवजा राशि की मांग करते हुए एंबुलेंस रोक लिया गया था। उ
विज्ञापन

नके हस्तक्षेप के बाद स्थानीय ठेकेदार की तरफ से कुछ सहायता राशि दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस को छोड़ा गया। मृतक अमेरिका दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी छह माह पहले हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें