फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनवा बरवाटोला गांव में रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव साड़ी के फंदे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। मृतका के पुत्र ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

कनवा बरवाटोला निवासी यानावती (45) पत्नी सीताराम का शव रविवार की सुबह करीब दस बजे घर से तीन सौ मीटर दूर चिलबिल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सुबह जब कुछ लोग खेत की तरफ गए तो शव पर उनकी नजर पड़ी। कुछ ही देर में परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। मृतका के पुत्र मुन्ना लाल ने बताया कि पिता की दो पत्नियां है। मेरी मां छोटी पत्नी थी। उसने बताया कि मेरे पिता पहली पत्नी के साथ रहते हैं। मेरी मां दादी के साथ रहती थी। दादी तीन दिन पहले अपने रिश्तेदारी में जिगनहवा लखारे गई थीं।
मुन्ना ने बताया कि मां के सिर, हाथ-पैर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई कि मां की हत्या की गई है। बाद में शव को फंदे से लटकाया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें