अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के औडी-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर जंगल में रविवार की सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देख 15 से 20 दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने सड़े गले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्दी ले गई। पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने एसओ की अगुवाई में फोर्स को शव की शिनाख्त करने के लिए लगा दिया है।
रविवार की सुबह जंगल में लकड़ी काटने गए कुछ लोगों ने जंगल में रस्सी के सहारे लटकते सिर को देख स्तब्ध हो गए। वहीं मृतक के शरीर का अन्य भाग जमीन पर बिखरा हुआ था। इस घटना की सूचना लोगों ने तत्काल अनपरा थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर शव मिलने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन शव के क्षत विक्षप्त होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
शव की स्थिति को देख कर लगभग दो से तीन सप्ताह पूर्व होने की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्दी ले गई। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी भैया एसपी सिंह ने बताया कि शव काफी दिन पुराना है। जांच में प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक ने फांसी लगाई है, इसकी पुष्टि घटना स्थल पर फंदे से लटकते सिर से की जा सकती है। वहीं शरीर का अन्य भाग सड़ कर जमीन पर गिरा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक आसमानी रंग का टीशर्ट, नीला रंग का लोवर और हाथ में कड़ा पहना हुआ है। कहा कि शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।