फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला नाबालिग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र केएक गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक लड़के का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी दूधनाथ शर्मा के बेटी का पुत्र अंकित शर्मा (12) अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। इस बीच शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान के कोठे पर धरन के सहारे फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूल गया। मामले की जानकारी तब हुई जब परिजन उसे घर में ना पाकर इधर-ऊधर ढुढने लगे। जब उन्होने घर के कोठे पर फंदे पर लटकता शव देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी होते ही परिजनों में हडकंप मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से असामान्य हरकत कर रहा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें