फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि शिल्पी गांव के बहसहिया टोला निवासी केदार की पत्नी आशा (26) का शव पंखे से लटकता मिला। पति ने घटना के वक्त सामान लाने गांव में जाने की बात बताई है। फॉरेंसिक टीम के साथ मौक पर पहुंचकर छानबीन की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मायके वालों को सूचना दी गई है। उनकी ओर से कोई तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें