फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में फंदे से लटकता मिला पांचवीं की छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना अंतर्गत बेलछ गांव के अकेलवा टोला में सोमवार को पांचवीं की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बेलछ गांव के अकेलवा टोला निवासी रामटहल की पुत्री शकुंतला (11) गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में कक्षा-5 में पढ़ती थी। सोमवार को परिवार के लोग एक पुराने विवाद में पैरवी के लिए थाने पर गए थे। घर पर शकुंतला अपने दो छाेटे भाई-बहन के साथ मौजूद थी।
दोपहर में आसपास के लोगों ने शकुंतला का शव घर के बड़ेर में साड़ी के फंदे पर लटकता देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान श्याम नारायण से सूचना पाकर परिजन घर आए। बालिका ने किन कारणों से यह कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

दो दिनों में दूसरी बालिका ने दी जान
महज 10 से 12 साल की उम्र में फंदा लगाकर जान देने की घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है। पिछले दो दिनों में बालिका के फंदा लगाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में दस वर्षीय बालिका सोनाक्षी मौर्य ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया था। अब सलखन के अकेलवा टोला में पांचवीं की छात्रा का घर के अंदर फंदे पर शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें