फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संविदा कर्मी का रेल ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बीना इलाके में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर संविदा कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में जमशीला गांव के सीएचपी बस्ती मार्ग के बीच से रेलवे ट्रैक गुजरता है। इसी रेल पथ एनसीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में बतौर संविदा मजदूर कार्य करने वाले रंजीत वर्मा (21) का शव दो टुकड़ों में मिला। ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीना चौकी प्रभारी शशि भूषण ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें