फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाले में मिला बालक का शव, हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित एक नाले से दो दिन पूर्व लापता बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार की मौत हाे गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने यूपी को एमपी से जोड़ने वाले अनपरा-सिंगरौली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके चलते देर शाम तक सड़क पर आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन

पहली घटना मोरवा थाना क्षेत्र के कुसवई की है। कुसवई गांव निवासी गुलाब सिंह गोंड का पांच वर्षीय पुत्र रामजी रविवार घर के पास खेलते हुए गुम हो गया था। कई जगह तलाश करने पर भी जब परिजनों को वह नहीं मिला तो सोमवार को उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार को गुम बालक रामजी सिंह का शव घर से दूर बरहवा नाला में पानी के किनारे मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी यूसुफ कुरैशी ने खुद घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का कारण स्पष्ट होगा। दूसरा हादसा मंगलवार शाम मोरवा के चुरकी गांव में हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक नीरापति साकेत (40) निवासी ग्राम चुरकी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने सिंगरौली-अनपरा मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। देर शाम तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें