म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किलबिल गांव के जंगल में वृद्ध का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी जगन्नाथ गोंड (65) सोमवार को दोपहर बाद घर से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन वृद्ध की खोजबीन कर रहे थे। इस बीच मंगलवार को उसका शव किलबिल गांव के जंगल में पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसआई तेरसू यादव ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।