फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधरौल बांध में डूबे युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना अंतर्गत धंधरौल बांध में नहाते वक्त डूबे 25 वर्षीय योगेंद्र प्रताप कुशवाहा का शव बुधवार की रात में मिल गया। उप जिलाधिकारी यमुनाधर चौहान, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव की मौजूदगी में गोताखोरों ने शव को बांध से बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंपा दिया गया। बता दें कि चंदौली जिले के चकिया थानांतर्गत विठ्ठल गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा का लड़का योगेंद्र प्रताप अपने दोस्तों के साथ बुधवार को पिकनिक मनाने धंधरौल बांध गए थे। नहाते वक्त योगेंद्र बांध में डूब गया। उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से युवक की खोज शुरू कराई गई। रात करीब आठ बजे युवक का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि शव निकलने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर जुटे घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें