फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेत की रखवाली के लिए निकले युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के इकदीरी ग्राम पंचायत के पिपराखांड गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक रात में घर से खेत की रखवाली के लिए निकला था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। सड़क पर शव रख कर जाम भी लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चैनपुर गांव निवासी दीपक कुमार (25) करीब छह किमी दूर पिपराखाड़ गांव में बंटाई पर खेत लेकर सब्जी की खेती करता है। रविवार की रात खाना खाने के बाद घर से खेत की रखवाली के लिए निकला था। सोमवार की सुबह लोगों ने पिपराखाड़ गांव में रामधनी के घर के सामने बेल के पेड़ से दीपक का शव लटकता देखा। उसके गले में बंधे मफलर के सहारे शव पेड़ से लटक रहा था। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।
पिता राम सजीवन ने हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि दीपक खुदकुशी नहीं कर सकता। कोई ऐसी बात भी नहीं थी, जिससे उसे ऐसा कदम उठाना पड़े। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। एक सप्ताह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने धमकी भी दी थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई तेज बहादुर सिंह, अभय सिंह, वीर बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
चैनपुर निवासी दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दीपक के दो पुत्र हैं। एक तीन वर्ष और दूसरा आठ माह का है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर, पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी पुष्पा देवी बेसुध हो गई है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें