फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांगन नदी पार करते समय डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव के डूब क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। उफनाई पांगन नदी को पार करने के दौरान वह डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी के धनवार गांव निवासी रामकिशुन (27) पुत्र धनशाह 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अपने ससुराल से लौट रहा था। लौटते समय रास्ते में वह पांगन नदी को पार कर रहा था। इसी दौरान बहाव में आकर डूबने लगा।
कुछ लोगों ने उसे डूबते देखकर शोर भी मचाया, मगर तब तक वह नदी में डूब गया था। बुधवार को कोरची गांव के किनारे कनहर बांध में शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त रामकिशुन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें