फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विद्यालय के बरामदे में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के संविलियन विद्यालय जोगियावीर परिसर में सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के मुताबिक युवक रविवार को दोस्तों के साथ घूमने गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के संविलिन विद्यालय जोगियाबीर परिसर में सोमवार की सुबह ताला खोलने पहुंचीं रसोइया और दाई ने विद्यालय परिसर में युवक का शव देखकर प्रधानाचार्य शोभा श्रीवास्तव को जानकारी दी। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान मझिगांव मिश्र निवासी आलोक कुमार मिश्र (25) पुत्र रामप्रवेश मिश्र के रूप में हुई। कुछ ही देर में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के पिता रामप्रवेश ने बताया कि आलोक कुछ दिन पूर्व उनके भाई के लड़के के पास रहकर काम करने छत्तीसगढ़ गया था। रविवार सुबह दस बजे के लगभग वह आया और घर न जाकर अपने दोस्तों के साथ घूमने लगा। शाम तक घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की। सुबह आस-पास के लोगों से सूचना मिली कि विद्यालय परिसर में आलोक का शव पड़ा हुआ है। शरीर व गले पर चोट के निशान देखे पूरा यकीन है कि बेटे की हत्या कर शव को विद्यालय परिसर में फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों को पता नहीं चल सका है। ऐसे में विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। विसरा को सुरक्षित किया गया है।
- मनोज कुमार सिंह, कोतवाल राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें