ओबरा। थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक भलुआ टोला निवासी संदीप साहनी (21) पुत्र केदार का बृहस्पतिवार की रात घर में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वह पंखा में गमछा के सहारे फंदा लगाया था। संदीप ने ऐसा कदम क्यों उठाया जानकारी नहीं हो सकी है। अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।