फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के सामने लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सोमवार की सुबह घर के सामने पलाश के पेड़ में फंदे के सहारे युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतक के पिता जगमोहन गोंड ने बताया कि रविवार की रात में उनका पुत्र भैयाराम (35) भोजन करने के बाद घर से बाहर चला गया था। इससे पहले पति व पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि घर से जाने के बाद परिजन देर तक भैयाराम के लौटने का इंतजार करते रहे, जब वह नहीं लौटा तो सभी ने सोचा की वह अपने दोस्तों के साथ कहीं चला गया होगा। इसके बाद वह सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो घर के सामने पलाश के पेड़ में गमछा के सहारे भैयाराम का शव लटकते हुए देख उनके होश उड़ गए। परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। सूचना पर सब इंस्पेक्टर आरएस शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किए। इसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाया गया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें