फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेर से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव की पहाड़ी बस्ती में एक युवक का शव उसके घर में बड़ेर से साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। चोपन क्षेत्र के अदलगंज का निवासी राजेंद्र चेरो (37) पुत्र भोनई वर्तमान में पटवध में मकान बनवा कर रह रहा था। राजेंद्र की पत्नी गुड़िया ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके पति नशे में धुत होकर विवाद करने लगे, बचने के लिए वह दूसरे के घर चली गई थी। सुबह जब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर अंदर गई तो उसके पति फंदे से लटक रहे थे। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें