फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव आम के बगीचे में पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सिरसिया ठकुराई गांव निवासी गोरखनाथ (45) रोज की तरह मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर से कुछ दूर स्थित आम के बगीचे में सोने चला गया। सुबह लोग बगीचे की ओर गए तो वहां पेड़ पर साड़ी से बने फंदे के सहारे गोरखनाथ का शव लटक रहा था। सूचना पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें