फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को रामनरायण (42) पुत्र दिलबोध का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव पेड़ से लटकता देख सनसनी फैल गई। प्रधानपति रामदयाल प्रजापति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई तेरसू यादव ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। एसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें