फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आम के पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बघुआरी गांव में बृहस्पतिवार को आम के पेड़ पर अधेड़ का शव लटकता मिला। वह कर्ज के बोझ से परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बघुआरी गांव निवासी रामलखन (56) बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में उसने घर से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ में फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार के सभी सदस्य सोकर उठे तो रामलखन का कहीं पता नहीं चला। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ से रामलखन का शव नायलान की रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र प्रीतम ने बताया कि उसके पिता किसी बात को लेकर कई दिनों से उलझन में थे। परिजनाें के अनुसार उसने गांवों में संचालित समूह, बैंक और गांव के कुछ बड़े लोगों से कर्ज ले रखा था। इसे भी आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें