चोपन थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। रविवार की सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि 52 वर्षीय एक अधेड़ का शव प्लेटफार्म नंबर एक पर अगोरी की ओर पड़ा है। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हाे सकी है। शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। इस संबंध में जीआरपी चोपन चौकी के प्रभारी इंचार्ज संतोष मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी जुटाई जा रही है।