फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति की तीसरे दिन कुएं में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में बुधवार को कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महुली के टोला मखार निवासी हीरालाल प्रजापति (50) सोमवार की शाम घर से लापता थे। बुधवार की सुबह जब परिजन पानी भरने कुएं पर गए तो बाल्टी में उसका गमछा फंस गया। जब हीरालाल की लाश को देखा तो सभी के होश उड़ गए। तत्काल परिजनों ने ग्राम प्रधान मेवालाल व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने लाश को कुएं से निकलवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि हीरालाल सुकृत में रहते थे और वह सोमवार को लखार आए थे। उसी दिन शाम को घर से निकले तो पता नही चला। बुधवार को जब लाश मिली तो उनके सिर और दोनों आंखों पर चोट के निशान थे जिससे हत्या की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें