फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुए में उतराया मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से बीती रात मौत हो गई।वृद्ध का शव पानी में उतराने के बाद सोमवार की शाम बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव में कुएं में गिरने से शंकर गौड़ (55 ) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक बीती रात वह पाही पर जाने के लिए घर से निकला था कि रास्ते में पड़ने वाले कुएं में जाने किन परिस्थितियों में गिर गया। सुबह वृद्ध की खोज होने लगी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने कुएं में वृद्ध का उतराया शव देखने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें