फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। मांची थाना क्षेत्र के ढोसरा गांव में एक व्यक्ति का शव सोमवार की शाम घर में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मांची थाना क्षेत्र के ढोसरा गांव निवासी रमेश कुमार 40 का सोमवार की देर शाम परिजनाें के साथ विवाद हो गया। वह सोने की बात कहते हुए अपने कमरे में चला। मंगलवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो रमेश का शव उसके कच्चे मकान के बडेर में साड़ी से बने फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें