फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के डाक बंगले में फंदे से लटकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डूभा गांव में शनिवार की रात अधेड़ का शव घर से कुछ दूर वन विभाग के डाक परिसर में पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन

डूभा निवासी वशिष्ठ पाल (50) पुत्र ददई पाल शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ टीवी देख रहा था। इसी बीच वह शौच के लिए घर से निकला। जब घंटों वह नहीं लौटा तो परिजनों ने वशिष्ठ को तलाशना शुरू किया। परिजन वशिष्ठ को ढूंढते हुए घर से 200 मीटर दूर स्थित वन विभाग के डाक बंगला परिसर में पहुंचे तो देखा कि वशिष्ठ का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटक रहा था। वशिष्ठ के पुत्र श्यामराज पाल ने बताया कि उसके पिता घर से रात करीब नौ बजे निकले थे। जब एक घंटे बाद घर वापस नहीं लौटे तो खोजना शुरू किया। खोजते- खोजते जब डाक बंगले की तरफ बढ़े तो पेड़ से लटकता हुआ पिता शव दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, सब इंस्पेक्टर रामायण राम घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें