जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। रेणुकूट में युवक का शव पंखे से गमछे के सहारे लटकता मिला तो बभनी में पेड़ से महिला का शव लटकता पाया गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
नगर स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान ग्रासिम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत पवन यादव का पुत्र विक्रम यादव (28) ने वर्कर हॉस्टल नंबर दो रहता था। सोमवार को उसने पंखे के सहारे गमछा से फंदा लगा लिया।
युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र के तीरकटवा गांव की है। गांव की सोनमती (40) पत्नी स्व. गणेश का शव घर से कुछ दूरी पर पलाश के पेड़ से लटकता हुआ मिला।