फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ग्रुप डांस में डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल, सोलो डांस में आराध्या प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में सजे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस जूनियर, ग्रुप डांस सीनियर, सोलो डांस जूनियर और सोलो सांग में डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल अनपरा, डॉ.अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के बच्चों संग जेपीएमएम ग्रुप के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ग्रुप डांस जूनियर में डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल अनपरा प्रथम, डॉ. अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय और जेपीएमएम ग्रुप अनपरा को तृतीय स्थान मिला। ग्रुप डांस सीनियर में डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज को प्रथम, डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल को द्वितीय और डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज को तृतीय स्थान मिला। सोलो डांस जूनियर में आराध्या शुक्ला प्रथम, अनवी सिंह द्वितीय और दिव्यांश शुक्ला और अदिति सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किए। सोलो सांग मे वंदना प्रथम स्थान मिला। सभी विजेताओं को अतिथियों एवं जज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जज के रूप मे आभार श्रीवास्तव, प्रीति कटियार एवं सुनिता मिश्रा रहे। कार्यक्रम के आयोजक आभार श्रीवास्तव सेतु ने बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार कराया है। कार्यक्रम मे बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और पंडाल मे मां के दर्शन करने आये श्रद्धालु बच्चों के कला को देख भक्ति गानों पर झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें