फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज के खात्मे के लिए शिक्षित और सशक्त बनें बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रतिषेध दिवस पर जंग बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों को दहेज की खामियां बताते हुए इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। स्वच्छता हाईजिन किट और पोषण पोटली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा ने महिलाओं का आह्वान किया कि वह सिर्फ साक्षर नहीं बल्कि शिक्षित बनें। उत्तम चरित्र की शिक्षा से सभी बेटियों का गौरव बढ़ेगा। महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य ही महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाएगा। दहेज के खात्मे में यह कारगर होगा।
इन महिलाओं को देवियों की परिकल्पना पर ही पूरा संसार का निर्माण है। कार्यक्रम में बच्चों को 1098, 1090, 181, 1076, 112 टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी गई। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति ने सरकार की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर वन स्टॉप सेंटर, जैत, जंग बहादुर इंटर कॉलेज शाहगंज, चोपन कस्बा, घोरावल में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया। दहेज की कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए 1867 लोगों को शपथ दिलाई गई।
मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडेय, अमरेश चंद्र पाठक, अमित सिंह चंदेल, सुधीर कुमार शर्मा, शेषमणि दुबे, दीपिका सिंह, नीलू यादव, सुधा गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें