फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाई-फाई से डेटा ट्रांसफर का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित- दिवाकर सिंह - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) उरमौरा के डीएलएड प्रशिक्षु दिवाकर सिंह ने 50वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण मंडलीय प्रदर्शनी के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को जीआईसी मिर्जापुर में आयोजित कराई गई थी। दिवाकर अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

मूलरूप से मिर्जापुर के नरायनपुर ब्लॉक के पचेंगड़ा गांव निवासी दिवाकर सिंह उरमौरा डायट में डीएलएड प्रशिक्षु हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 27 सितंबर को हुए जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में दिवाकर ने जिला टॉप किया था। दिवाकर के बनाए मॉडल का नाम लाई-फाई है।
उन्होंने बताया कि जैसे हम वाई-फाई से इंटरनेट की सुविधा रेडियो सिग्नल के माध्यम से प्राप्त करते हैं, वैसे ही हम लाई-फाई से प्रकाश के माध्यम से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह बहुत ही सस्ता मॉडल है। लाई-फाई एक ऐसी वायरलेस ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी है जो डेटा भेजने के लिए एलईडी का इस्तेमाल करती है और आज के वाई-फाई की तुलना में सौ गुना तेज स्पीड से काम करती है। इस तकनीक में डेटा विजिबल लाइट कम्युनिकेशन (वीएलसी) द्वारा ट्रांसफर होता है। नेटवर्क्स के बीच डेटा एलईडी लाइट्स से भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें