रेणुकूट आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में स्कूल फेस्ट ‘‘विब्ग्योर- 2022’’ में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : SONBHADRA
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में विद्यालय उत्सव ‘विब्ग्योर-2022’ धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। खेलकूद व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि कक्षा 12 की छात्रा दृष्टि गुप्ता रहीं। बहुरंगी गुब्बारे उड़ाकर उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्या डैफनी अंगर ने बताया कि विद्यालय उत्सव को चार भागों में बांटा गया। सांस्कृतिक गतिविधि के अंतर्गत एकल नृत्य व गीत, संगीत-गायन, पाश्चात्य संगीत में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिख्राई। कला में हैंड पेंटिंग, मैगजीन कवर डिजाइन, कार्टून, फेस मास्क पेंटिंग के साथ ही हस्त शिल्प कला के अंतर्गत ग्रीटिंग कार्ड, कैंडल डेकोरेशन, फ्लावर पॉट डेकोरेशन, कुकिंग विद आउट फायर, हैंड सैलेड ड्रेसिंग, मेंहदी, साड़ी ड्रेपिंग व लेखन-कला प्रतियोगिता हुई। हिंदी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता भी हुई। विद्यालय प्रबंधक वनिता वासनिक और पब्लिसिटी एवं एडमिनिस्ट्रेशन हेड यशवंत कुमार ने प्रतिभाओं को सराहा।