फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महादेव टीम को दो रन से हराकर डाला सुपर टीम ने जीता खिताब

विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता डाला सुपर टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चोपन। गौरव नगर चोपन में चल रही आठ दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार की रात डाला सुपर टीम ने दो रन से जीत लिया। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महादेव टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डाला सुपर टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन डाला सुपर टीम की सधी गेंदबाजी से महादेव टीम 11 ओवर में 35 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और डाला सुपर टीम ने रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत हासिल कर ली। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली ने विजेता डाला सुपर टीम और उपविजेता महादेव टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। कमेंट्री अरबाज खान ने की। इस मौके पर सभासद सलीम कुरैशी, भाजपा नेता सत्यप्रकाश तिवारी, मोना सर, जानू, अयान, कृषु, मेराज, वारिस, राज, किट्टू, सैफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें